[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर नगर समेत जनपद भर में भगवान कृष्ण की सजी झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। भगवान के दर्शन को उमड़े भक्त देर रात्रि तक भ्रमण पर रहे। शुक्रवार की रात्रि में जन्मोत्सव के मौके पर भक्तों का उत्साह परवान पर था। देर रात्रि तक माखन चोर के जयकारा से इलाका गूंजता रहा।
पडरौना नगर में तिलक चौक, अंबेडकर नगर,छावनी, साहबगंज,बावली चौक, कठकुईयां रोड़ पर जगह-जगह जन्मोत्सव में भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा। कहीं दही खाते,कहीं बांसुरी बजाते तो कहीं राधा संग रास रचाते भगवान की झांकी विभिन्न मुद्राओं में भक्तों को लुभा रही थी। मौके पर पहुंचे भक्तों को टीका लगाकर प्रसाद वितरित करते आयोजक मंडल के सदस्य उत्साहित रहे। इस दौरान बच्चों की उछल कूद भी खूब रही।
इसी क्रम में पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्रौली बाजार के अति संवेदनशील श्री कृष्ण डोल को परंपरा के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी के गोरखपुर बस्ती मंडल के संभाग प्रभारी व प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने फीता काटकर मिश्रौली डोल मेले का उद्घाटन किया।
Leave a Reply