पीलीभीत। श्रीमती शशिबाला भारती मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग के द्वारा पी0डब्लयू0डी0 गेस्ट हाउस पीलीभीत में जनसुनवाइ/समीक्षा बैठक की गई, जिसमें जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं जनसुनवाई की गई।प्रातः 11ः00 बजे से मा0 सदस्या द्वारा जनसुनवाई शुरू की जिसमें कई महिलाऐं पुष्पा, मोहिनी देवी, प्रियंका, सुनीता देवी इत्यादि के द्वारा मा0 सदस्या के समक्ष अपनी अपनी समस्या रखी गई।
मा0 सदस्या द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुन तत्काल निस्तारण हेतु उपस्थित विभागीय अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया। महिलाओं द्वारा पति के छोड़ने, दूसरी शादी करने, ससुराल द्वारा प्रताड़ित करने, दहेज उत्पीड़न इत्यादि से सम्बन्धित मामले प्रस्तुत किये गये।
मा0 सदस्याा द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ विगत तीन माह में प्राप्त महिला उत्पीड़न केस की आख्या देखी गई। समीक्षा के दौरान मा0 सदस्या द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के साथ सड़क पर होने वाली छेड़छाड के सम्बन्ध में चर्चा की गई और उसकी रोकथाम के लिए पुलिस विभाग को विभिन्न रणनीति बनाने हेतु सुझाव दिये।
बैठक में उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वी0बी0राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक, कंचन जोशी सेन्टर मैनेजर आशा ज्योति केन्द्र, महिला थाना की नमिता सिंह, एवं जनपद के समस्त थानो के उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।
Leave a Reply