राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सचान ने सुनी समस्याएं।

[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी ।।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता सचान ने अमेठी लोक निर्माण विभाग की निरीक्षण गृह मे विभिन्न मामलों से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनी, सुशीला देवी मिथलेश सहित एक दर्जन महिलाओं ने फरियाद सुनाई, एक महिला ने बताया बार बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहे हैं।

अमेठी कोतवाली अगहर गांव निवासी मेनका ने बताया कि पति द्वारा आज सुबह से ही मारपीट किया उस पर सदस्या ने कोतवाली प्रभारी से कडी कार्यवाही के निर्देश दिये, पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है इस मौके पर एडीएम न्यायिक रश्मि सिंह, डीपीओ सरोजनी देवी महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह, रामरतन सीओ गौरीगंज मौजूद रही

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *