राज्यपाल से मिले समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष, आमन्त्रण पत्र सौंपा

फतेहपुर । युवा विकास समिति अपना तृतीय वर्षगांठ मनाने को तैयारियो में व्यस्त हैं।10 जनवरी को समिति हर्षोल्लास के साथ शहर के पटेलनगर वी मार्ट के सामने अपना तृतीय वर्षगांठ मनायेंगे।समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड ने बताया की इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिये अलग अलग जिम्मेदारी देकर अधिक युवाओं को एकत्रित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया की समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने लखनऊ मे प्रदेश के मा.राज्यपाल रामनाइक से मिलकर उन्हे 10 जनवरी का आमन्त्रण पत्र सौंपा और उन्हे फतेहपुर मे आने का निवेदन किया।बताया की समिति समाजसेवी संगठन है और तीन साल से लगातार गरीबों की मदद् के लिये जनपद सहित चार जिलों में कार्यरत है राज्यपाल मा.रामनाइक से मिलने वालों मे समिति के गगन तिवारी भी शामिल रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *