राजा भैया समेत 8 वोटिंग के दिन रहेंगे नजरबंद

[object Promise]

प्रतापगढ़। पांचवे चरण का लोकसभा चुनाव 2019 के तहत उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। इस क्रम में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया पर प्रशासन ने नजरबंद की कार्रवाई की है।
जनसत्ता दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र के विधायक है। जिला प्रशासन ने सोमवार को पांचवें चरण की वोटिंग के मद्देनजर उन्हें पाबंद कर दिया है। आदेश मिलते ही उनके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पाबंदी की अवधि के दौरान राजा भैया को सिर्फ वोट डालने की छूट रहेगी। राजा भैया समेत आठ अन्य लोगों को जिला प्रशासन ने पाबंद करते हुए चुनाव के दिन वोट डालने की छूट दी है। प्रतापगढ़ में छह मई को मतदान होना है।

जिला प्रशासन ने राजा भैया के साथ-साथ बाबागंज विधायक विनोद सरोज, एसपी नेता गुलशन यादव, एसपी जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर भी पाबंदी की कार्रवाई की है। कौशांबी जिले का चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। कौशांबी लोकसभा क्षेत्र में प्रतापगढ़ की कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र का कुछ हिस्सा आता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *