राजभवन के सामने लूटकांड : अपराधी का लगा सुराग, घर पहुंची पुलिस, अपराधी फुर्र !

[object Promise]

लखनऊ। रायबरेली के अपराधी विनीत कुमार ने राजभवन के सामने गार्ड की हत्या कर 6.44 लाख रुपए की लूट  की थी। वह रायबरेली के कृष्णानगर , न्यू इंद्रपुरी में किराए के मकान में पत्नी, बेटी व मां संग छिप कर रह रहा था। विनीत के ठिकाने से लूट में इस्तेमाल हुई बाइक, पिस्टल की मैगजीन व आधार कार्ड बरामद हुआ है। लुटेरे का सुराग लगते ही एडीजी राजीव कृष्णा, आईजी रेंज सुजीत पाण्डेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

[object Promise]
Police

शनिवार की दोपहर न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी के मकान नम्बर 5/25 पर पुलिस टीम ने दबिश दी। घर में दाखिल होते ही पुलिस अधिकारियों की नजर सफेद रंग की बाइक पर पड़ी। छानबीन में एक आधार कार्ड मिला। जिसमें लगा फोटो राजभवन के सामने लूट करने वाले बदमाश से मेल खा रहा था। घर की तलाशी लेने पर पिस्टल की मैगजीन व जूते भी मिले। वहीं, बाइक की नम्बर प्लेट गायब थी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी के मकान में विनीत दो साले से पत्नी सोनी व बेटी संग रह रहा था। कुछ दिन पहले उसकी मां रामकुमारी व बहन पूनम भी आ गईं थीं।

[object Promise]
Police

रामकुमारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह ही विनीत कुमार पत्नी सोनी व बेटी संग चला गया था। इससे ज्यादा रामकुमारी पुलिस को जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस उनसे सवाल जवाब कर रही है। वहीं, एडीजी जोन राजीव कृष्णा ने रायबरेली पुलिस को विनीत के अन्य ठिकानों का पता लगाने का जिम्मा सौंपा है।

[object Promise]
Police
[object Promise]
vineet

सीसी कैमरों की फुटेज से बदमाश की तलाश कर रही पुलिस की गतिविधि पर विनीत नजर बनाए हुए था। हुसैनगंज से छितवापुर तक का फुटेज मिलने की बात अपराधी को पता चल चुकी थी। जिसके बाद पकड़े जाने के डर से वह शनिवार सुबह ही भाग निकला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *