राजधानी के दो होटलों में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक झुलसे

लखनऊ । प्रदेश की राजधानी के भीड़ वाले क्षेत्र चारबाग में आज दो होटलों को भीषण आग ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन से अधिक बुरी तरह झुलसे हैं। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों के साथ ही लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार तथा अन्य अधिकारी मौके पर हैं।

hotel international2

होटल विराट इंटरनेशनल में लगी आग ने एसएसजे इंटरनेशनल होटल को भी अपनी चपेट में ले लिया। एसएसजे इंटरनेशनल होटल तो खाक हो गया। इस आग के कारण होटल विराट में रुके  पांच लोगों ने आग के कारण दम तोड़ दिया है। इनमें एक महिला तथा बच्ची भी है। यह दोनों मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। एसपी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पांच लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की।

hotel international1

होटल विराट इंटरनेशनल में आज सुबह लगी भयंकर आग में कई पर्यटक फंस गए। पांच पर्यटकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिन्होंने दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बच्ची की शिनाख्त मीनल के रूप में हुई है। आग की वजह से होटल पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। फिलहाल, दमकल की आधा दर्जन गाडियां मौके पर आग को काबू करने में जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि एक धमाके के साथ होटल में आग लगी और देखते ही देखते पूरे होटल को चपेट में ले लिया। यह भी बात सामने आ रही है कि मानकों को दरकिनार कर अवैध रूप से होटल चल रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *