राजधानी की मेहमान बनी बद्री की दुल्हनियां मोनाली ठाकुर

संगीतमय शाम में बिखेरेंगी जलवा

लखनऊ। फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां, दम लगा के हईशा और लुटेरा फेम मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर शनिवार को राजधानी की मेहमान बनी। अंसल गोल्फ क्लब में रायल स्टैग और एमटीवी की सांझा म्यूजिक नाइट में गायकी के जलवे बिखेरने आई मोनाली ने शो के बारे में बतातें हुए कहा कि इस सीजन में विशाल भारद्वाज, पैपान, शंकर महादेवन, फरहान अख्तर, अरमान और अमाल मलिक जैसे संगीत महारथियों के साथ मंच सांझा करके बहुत आनंद आ रहा है। ये सातवां सीजन लोगों को दिवाना बना रहा है और लोग इस सीजन के जादुई मोहपाश में बंध गए हैं। इण्डियन आइडियल फेम मोनाली ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोकप्रिय हिट्स के साथ दर्शक अनप्लग्ड म्यूजिक का भी लुत्फ उठाएंगे। ये संगीतमय शाम बिल्कुल लाइव होगी जिससे दर्शकों और कलाकारों के बीच रोमांच भरपूर रहेगा। लक्ष्मी और मैंगो फिल्में कर चुकी मोनाली को लखनवी अंदाज बहुत पसंद हैं और राजधानी के खाने के साथ साथ वह चिकनकारी की भी मुरीद हैं।

पनोर्ड रिकार्ड इंडिया के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट राजा बनर्जी ने कहा कि बेमिसाल मंच और बेहतरीन संगीत लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है और हम इसी तरह लोगों को मंत्रमुग्ध करना जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ के बाद लुधियाना, गुवाहाटी और भुवनेश्वर में भी संगीतमयी उत्सव जारी रहेगा।वायकाम 18 की फरजाद पालिया ने कहा कि साल दर साल हम लोग नए प्रयोग कर रहे हैं जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *