राजकीय सम्मान के साथ हुआ आरक्षी राजदीप शर्मा का अंतिम संस्कार, दी श्रद्धांजलि

[object Promise]
गोरखपुर। थाना शाहपुर में तैनात आरक्षी राजदीप शर्मा का आज रविवार को लम्बी बीमारी के बाद फातिमा अस्पताल में निधन हो गया। वह आहार नली के कैंसर से पीड़ित थे। ट्रैफिक एसपी आदित्य प्रकाश वर्मा, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ प्रवीण सिंह समेत प्रभारी थाना शाहपुर ने अंतिम श्रद्धांजलि दी।

 

आरक्षी राजदीप शर्मा मुख्यरूप से छपरा के निवासी थे। राजदीप लंबे समय से आहार नली के कैंसर से पीड़ित थे। जिनका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। इनके इलाज के लिए गोरखपुर पुलिस के जवानों ने ब्लड भी डोनेट किया। साथ ही हर सम्भव मदद के बावजूद आरक्षी राजदीप शर्मा का निधन हो गया।
[object Promise]
राजकीय सम्मान के साथ हुआ आरक्षी राजदीप शर्मा का अंतिम संस्कार, दी श्रद्धांजलि
उनके निधन पर आई जी जोन जयनरायन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता समेत पुलिस विभाग के सभी बड़े अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान इस दुःख की घड़ी में दिवंगत के परिवार को शक्ति प्रदान करे।
राजदीप की शव यात्रा में थाना शाहपुर के सभी चौकी प्रभारी एवं आरक्षी शामिल रहे। उन्हें एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ प्रवीण सिंह समेत थाना प्रभारी शाहपुर ने भी अंतिम श्रद्धांजलि दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *