फिरोजाबाद-डीएम नेहा शर्मा का एक एयर सराहनीय कदम सामने आया है। उन्होंने जनपद फिरोजाबाद की एनआईसी वेबसाइट पर इंफोर्मेशन टैब के अंदर राजकीय बालग्रह में निर्वासित बच्चों का डाटा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया है l
जिसे मिसिंग चिल्ड्रेन लिस्ट टैब पर क्लिक करके आसानी से देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसमें पीडीएफ प्रारूप में सभी 49 बच्चों का विवरण प्रदर्शित है l
उन्होने बताया कि इसे व्यापक रूप से प्रसारित किये जाने के उददेष्य से वेवसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। आगे बताया कि वर्तमान में राजकीय बालग्रह में निर्वासित इन बच्चों के पते की प्रमाणिकता तथा अभिभावको से सम्बन्धित विवरण या उनके परिजनों का कोई सम्पर्क सूत्र न होने के कारण यह बच्चें बाल संरक्षण ग्रह में निर्वासित है। परिजनों का पता लगाने के प्रयास प्रशासन एवं विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा समय समय पर किये भी जाते रहते है और जिन बच्चों के परिजनों अथवा माता पिता का पता उन्हें पता चल जाता है उन्हे सम्बन्धित को सौंप दिया जाता है परंतु जब तक कोई सूचना नही उपलब्ध हो पाती है उन्हे संरक्षण ग्रह में रखा जाता है l
उन्होंने जन सामान्य से अपील भी की है कि वेबसाइट पर उपलब्ध इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करे जिससे परिजनों से बिछुड़ कर रहे यह बच्चे अपने परिजनों से मिल सके l
Leave a Reply