रवि किशन का लगा जनता दरबार, किया शहीद विस्मिल का माल्यार्पण

[object Promise]
गोरखपुर। सदर सांसद और मेगास्टार रवि किशन आज शनिवार को सिंघड़िया स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई करने बैठे। उनसे मिलने वालों का तांता लग गया। सब अपनी-अपनी समस्या लेकर आए। सांसद रवि किशन गोरखपुर की जनता की समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सुने और उसका तत्काल निदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन भी किया। रवि किशन कल गोरखपुर शुक्रवार से अपने संसदीय क्षेत्र में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तारामंडल स्थित रामगढ़ झील  पर म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन भी किया। इसके बाद रवि किशन के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ सी लग गई। आज सुबह से ही रवि किशन जनसुनवाई में लगे हुए हैं।
संबंधित अधिकारी से फोन पर बात करके समस्या का निदान करने का प्रयास भी कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन भी किया और कहा कि जन समस्या का निदान जल्द से जल्द होना चाहिए। अगर कहीं भी कोई लापरवाही करेगा वह बख्शा नहीं जाएगा। रवि किशन जनता के दिल पर राज करने वाले नेता बनते जा रहे हैं। जनता उनसे मिलने के लिए आतुर रहती है। वह भी जनता की समस्याओं को सुनकर उसका तत्काल निदान करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। सांसद रवि किशन 1:00 बजे जिला कारागार पहुंचे  और वहां वह शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। ऐसी सूचना उनके मीडिया प्रभारी पवन दुबे से मिली। रवि किशन ने लोगों की समस्याओं का निदान भी किया। कहाकि हम जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि है और जनता के हर दुख दर्द में हम उनके बराबर के हिस्सेदार हैं। अगर जनता दुखी होगी तो हम सुखी कैसे रह सकते हैं। रवि किशन जब राम प्रसाद बिस्मिल स्मारक पर पहुंचे तो भावुक हो गए। कहा कि यह वीरों की धरती है यहां का सांसद होने पर मुझे गर्व है।
मैं मुख्यमंत्री योगी जी का कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने जनता के लिए राम प्रसाद बिस्मिल के इस जगह को उन्होंने जनता के लिए खुलवाया। मैं बचपन मे राम प्रसाद बिस्मिल को पढ़ा करता था। आज माल्यार्पण करने का मौका मिला है।

 

रवि किशन वहां भी गए जहां कारावास के दौरान पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को रखा गया था और फांसी दी गई। मीडिया से बात करते हुए रवि किशन भावुक हो गए और कहा कि मेरे लिए बहुत ही गर्व का समय है चुनाव जीतने के बाद मैं आना चाहता था पर समय का अभाव होने के कारण आ नहीं सका। वहां के लोगों की शिकायत थी कि जेल प्रशासन उनका रास्ता को रोक रहा है और वहां दीवाल बनवा रहा है। जिसको देखने के लिए सांसद रवि किशन खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां के लोगों को शीघातिशीघ्र निदान का आश्वासन दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *