[object Promise]
रिपोर्ट चंद्रप्रकाश शुक्ला
गोरखपुर। लोकसभा सदर के प्रत्याशी फ़िल्म अभिनेता रविकिशन ने भोजपुरी गायक राकेश श्रीवास्तव की माता व लोकगायिका मैनावती देवी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहर के प्रतिष्ठित कलाकार मौजूद रहे। मंगलवार की सुबह 10 बजे रवि किशन आर्यनगर स्थित उनके आवास पहुँचे और उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया।
राकेश श्रीवास्तव ने कलाकारो की ओर से उनका स्वागत करते हुए कहाकि प्रदेश के मुखिया हम सब के मार्ग दर्शक योगी आदित्यनाथ ने शहर के कलाकारो को बहुत कुछ दिया है। कलाकारों का पलायन न हो इसके उन्होंने एक नही दो प्रेक्षागृह दीया। अब हम कलाकारों की बारी है कुछ करने की। उन्होंने अपनी सीट से एक ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में भेजा है जो मन, मस्तिष्क से कलाकार है। हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें संसद तक पहुंचाए।
इसी क्रम के रवि किशन ने माता मैनावती को नमन करते हुए कहा कि हम कलाकार है जो कहते है उसे करते है। भोजपुरी के उत्थान के लिए भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया भाई जो कार्य कर रही है वो लाजवाब है। टीम के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं।वैसे इस शहर के कलाकारों को कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां असीम सम्भावना है। यहाँ के लोगों मे बहुत ऊर्जा है। जब यहां अपनी भाषा व बोली कि फिल्मों के लिए इंडस्ट्रीज हो जाएगी तो लोगो को काम मिलेगा।
उन्होंने एक-एक कर सभी कलाकारों से परिचय किया। जिसमें भाई के संरक्षक कनकहरि अग्रवाल, संयोजक शिवेंद्र पाण्डेय,वैद्य अरुण श्रीवास्तव, ललितांजली के हरिप्रसाद सिंह, संस्कार भारती के प्रांतीय महासचिव डॉ आशीष, पुरवाई कला एकेडमी के अध्यक्ष डॉ राजीव केतन, केआर क्रिएशन के संयोजक प्रेम नाथ, धीरज सिंह, संगम कला ग्रुप के उपाध्यक्ष विनोद पाठक, महामंत्री सुनैना सिंह, नीरज सिंह, श्रीमती अणिमा, श्रीमती साक्षी, अमृता, ऐश्वर्या, दर्पण के अशोक महर्षि, भोजपुरी गायक राकेश उपाध्याय, मनोज मिश्र मिहिर, अशोक पांडेय लहरी, श्याम मोहन, बृज मोहन, जितेंद्र सिंह, प्रखर अग्रवाल, आशुतोष मोदनवाल व धीरज सिंह मौजूद रहे।
Leave a Reply