रमजान माह एवं ईद-उल-फितर त्यौहार को जनपद में भाईचारे व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाये-जिलाधिकारी।

[object Promise]

त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखे हुए हैं-पुलिस अधीक्षक।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।। जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रमजान माह एवं ईद-उल-फितर त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व नगर के सम्भ्रान्त व्यक्तियों से अपील की गयी कि रमजान व ईद-उल-फितर के त्यौहार को भाईचारे व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाये तथा जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाये रखा जाये, प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आप सबके साथ है।
जिलाधिकारी श्री गिरि ने कहा कि जनपद में सभी त्यौहार शांतिपूर्वक सम्पन्न होते रहे हैं, सभी जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। जिम्मेदार एवं बडे़ बुजुर्ग छोटी-छोटी बातों को ध्यान देंगे तो समस्याएं नहीं आयेंगी। उन्होंने कहा कि जनपद सुलतानपुर की गंगा-जमुनी तहजीब पर जिला प्रशासन सहित प्रत्येक जनपदवासी को गर्व है क्योंकि मुश्किलात के दिनों में यहां की अमन पसन्द जनता ने हिन्दू-मुस्लिम एकता और साम्प्रदायिक सदभाव का आदर्श प्रस्तुत किया है। बैठक में डीएम ने उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रमजान त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के नगर/ग्रामीण क्षेत्रों में, सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों में साफ-सफाई, चूना छिड़काव, फागिंग, पर्याप्त शुद्ध पेयजल, विद्युतापूर्ति आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने अपने सम्बोधन में कहा कि रमजान माह एवं ईद-उल-फितर त्यौहार खुले मन से शांतिपूर्वक मनायें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करायी जा रही है, ताकि ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी जा सके, जो जनपद के साम्प्रदायिक सदभाव को बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आप लोगों के साथ है। उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त पुलिस उपाधीक्षक को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि उक्त त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय ने कहा कि जनपद में रमजान का अन्तिम शुक्रवार 31 मई व 06 मई को ईद-उल-फितर को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 को 14 मई से लागू कर दिया गया है, जो 11 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन आप लोगों के साथ है। उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों के अन्तर्गत सभी मस्जिदों व ईदगाहों का स्वयं निरीक्षण कर लें और यह भी सुनिश्चित करें कि साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था हो जाये।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीबीएन त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक, शिवराज, एसडीएम, सदर, रामजी लाल, एसडीएम बल्दीराय, प्रिया सिंह, एसडीएम लम्भुआ, राजेश सिंह, एसडीएम जयसिंहपुर, राम अवतार, एसडीएम कादीपुर, जयकरन, सीओ सिटी, श्याम देव, पुलिस उपाधीक्षक जयसिंहपुर, दलवीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक कादीपुर, सुरेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, बाल कृष्ण प्रजापति, जिला पंचायत राज अधिकारी, डॉ0 निरीश चन्द्र साहू, अग्निशमन अधिकारी, मनीराम सरोज सहित सम्बन्धित अधिकारी तथा नगर के मौलाना मो0 उस्मान, डॉ0 नैयर रजा जैदी, मो0 अजादार हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *