रन फार वोट : रिकार्ड तोड़ मतदान के लिए जिला प्रशासन सहित छात्रों ने लगाई दौड़।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।। लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार मतदान जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज बुधवार को चुनावी मैराथन का आयोजन कराया गया। सुबह 07:30 बजे से रामनगर नहर पर सैकड़ों की संख्या में कॉलेजों के छात्र- छात्राएं पहुंचे।

इसमें उन युवाओं की तादाद सबसे अधिक रही, जो 18 साल के होने के बाद पहली बार मतदान करेंगे। सुबह 07:30 बजे से रामनगर नहर से दौड़ शुरू होकर डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम अमेठी में समाप्त हुई। 02.05 किमी की दूरी युवा, बच्चों ने देखते ही देखते पूरी कर ली।

सुबह रामनगर नहर से सामान्य प्रेक्षक वी. शशांक शेखर, जिलाधिकारी डा. राम मनोहर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक नन्दलाल गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी, इंटरनेशनल शूटर रूचि सिंह, आशा गुप्ता, डा. फूलकली गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मैराथन दौड़ में प्रतिभाग किया। मा. प्रेक्षक महोदय ने इस चुनावी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *