लखनऊ। राजधानी के प्रीति नगर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्री राम चरित मानस पाठ शिवरात्रि पर्व के मौके पर सम्पन्न हुआ। श्री अखंड रामायण पाठ के पश्चात् विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन 20,21 व 22 को सम्पन्न हुआ।
रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि पहुँचे अखंड रामायण पाठ में
जिसमें बाबा श्री नीम करौली के शिष्य व रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की।
आईएएस अशोक शुक्ला ने भी कार्यक्रम में भाग लिया व हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि पहुँचे अखंड रामायण पाठ में
हनुमान सेतु मंदिर के पुजारी संत श्री अंजुल लालजी महराज के सानिध्य में रामचरित मानस का पाठ व भंडारा सम्पन्न हुआ। मंदिर संस्थापक लाल बचन गुप्ता व धीरेन्द्र गुप्ता की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर भगवान राम व भगवान हनुमानजी की आरती की गई। कार्यक्रम में प्रीति नगर के वासियों सहित कई गणमान्य लोगों ने मंदिर में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Leave a Reply