[object Promise]
अमेठी । जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने आज जिला अस्पताल गौरीगंज में वाणिज्य कर विभाग तथा व्यापारी मंडल के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है रक्तदान करके आप किसी की जिंदगी और परिवारों को बिखरने से कहीं ना कहीं बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्तदान करने से 4 लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए इससे शरीर का रक्तचाप सही रहता है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद अमेठी के व्यापारियों, अधिवक्ताओं तथा आम लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील किया। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सहित व्यापारी मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply