रंग मंच के कार्यकर्ता ने यातायात प्रभारी रामबृक्ष यादव को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
’रिपोर्टर-मन्नान अहमद’

जिले में कई सराहनीय कार्य किये है टीएसआई: आरिफ अली’

देवरिया । जिले के यातायात प्रभारी रामबृक्ष यादव के सराहनीय कार्यो ने लोगो का पुलिस के प्रति नजरिया बदल दिया।उनके इन्ही सब कार्यो से प्रेरित होकर रंग मंच के कार्यकर्ता आरिफ अली ने उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बताते चले कि यातायात प्रभारी रामबृक्ष यादव का जिले में आए लगभग एक वर्ष से अधिक हो चुका है। लेकिन जिस तरह उन्होनो यहां के लोगो में अपनी लोकप्रियता बना ली है ।जैसे लगता है कि वे यहां कई वर्षों से है।उनको जहां कई संस्थाएं सम्मानित कर चुकी वही वे बड़े बुजुर्ग लोगो से मिल कर तो रहते ही है बल्कि उन्हें बच्चे भी बखूबी पसन्द करते है। श्री यादव ने अपने कार्यो के चलते जहां पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया भी बदला है। वे आये दिन अपनी ड्यूटी करते हुए रोज कोई न कोई नशीहत लोगो देते नजर आते है।जिसके चलते वे हमेशा लोगो की चर्चाओं में बने रहते है।

 

एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
’रिपोर्टर-मन्नान अहमद’
देवरिया,।जिले के तेज और लोप्रिय पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर के पहल से जहां जिले में अपराध का ग्राफ घटा है वही उन्होंने जिले की पुलिसिंग का नजरिया ही बदल दिया है। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष एकौना जितेन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पचलड़ी चैराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना मिली की काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 53 सीएन 7021 जो कि रूद्रपुर की तरह से आ रही है। सूचना पाते ही चेकिंग प्रक्रिया तेज कर दी गयी।
अभी श्री सिंह चेकिंग कर रहे थे कि एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए जब उनको रुकने का इशारा किया गया तो वह पिछे मुड़कर भागने का प्रयास किये, जिन्हे पकड़ लिया गया और वाहन का पेपर मांगा गया तो पेपर दिखाने में असमर्थता जाहिर किये। कड़ाई से पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चोरी का होना बताये। नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम नीरज पुत्र स्व0 विन्ध्याचल पासवान सा0 दिब्यनगर कालोनी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर, मिथुन पुत्र रामजनक सा0 रौतैया जगदीशपुर थाना चैरी चैरा जनपद गोरखपुर बताये। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अपराध धारा 41ध्411 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *