योग दिवस को लेकर अफसरों को जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारियां।

योग दिवस को लेकर अफसरों को जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारियां।

जवाहर नवोदय विद्यालय में योग दिवस पर होगा कार्यक्रम आयोजित।

एक साथ 5 हजार लोग करेंगे योगाभ्यास….. डीएम।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।। पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाए जाने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ने बैठक कर अफसरों को व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने और अधीनस्थों के दिवस पर अनिवार्य रूप से शिरकत करने के साथ ही जन सामान्य के लिए तक वाहन सेवाएं, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं का इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए।

योग दिवस को लेकर अफसरों को जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारियां।मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में योग दिवस को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए जिलाधिकारी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। प्रचार-प्रसार किए जाने हेतु होर्डिंग/कट आउट लगाने, सीएमओ को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, नगर पालिका को कार्यक्रम स्थल पर समुचित सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था तथा क्रीड़ा अधिकारी को संबंधित व्यवस्थाओं की देखरेख करने की जिम्मेदारी सौंपी।

योग दिवस को लेकर अफसरों को जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारियां।

जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय में 21 जून को योग दिवस पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक होने वाले आयोजन के लिए सभी अफसर, एसडीएम, बीडीओ से कहा कि वह स्वयं व अधीनस्थ कर्मियों को अनिवार्य रूप से योग दिवस पर प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अधीनस्थों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किए जाने की जिम्मेदारी भी सौंपे। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व बीडीओ को अपने-अपने तहसील व ब्लाक, पंचायत भवन मुख्यालय पर 21 जून को योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने के एवं योग पकवाड़ा 15 जून से 30तक जाने कराने के निर्देश दिये। इस मौके पर सीडीओ प्रभुनाथ, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, समस्त एसडीएम, समस्त बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *