लखनऊ।.यूपी सरकार ने वित्तवर्ष 2019-2020 के लिए प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। इस बजट में धार्मिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी खास ध्यान दिया गया है। बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं।
इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 लाख 79 हजार 701 करोड़ 10 लाख रुपये (4,79,701.10 करोड़ रुपये) का बजट पेश किया है. इस पूरे बजट में लगभग 21 हजार 212 करोड़ रुपये से ज्यादा की नई योजनाएं भी शामिल की गई हैं.।
योगी सरकार ने अपने हिंदुत्व के एजेंडे को बढ़ावा देते हुए अयोध्या, मथुरा व काशी के लिए 462 करोड़ रुपये की योजनाओं का एलान किया है। इसके तहत ब्रज तीर्थ में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 125 करोड़ रुपये, अयोध्या के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 101 करोड़ रुपये, मथुरा व वृंदावन के मध्य ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए आठ करोड़ 38 लाख रुपये, सार्वजनिक रामलीला स्थलों में चारदीवारी निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये, गढ़मुक्तेश्वर के पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 27 करोड़ और प्रस्तावित वृंदावन शोध संस्थान के सुदढ़ीकरण के लिए एक करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
इस बार सरकार ने 1000 करोड़ रुपये एयरपोर्ट के विकास के लिए रखे हैं. इनमें से जेवर में एयरपोर्ट के लिए 800 करोड़ रुपये और 200 करोड़ रुपये अयोध्या के लिए रखे गए हैं. वहीं 459 करोड़ रुपये मदरसों में अरबी और फारसी भाषा की आधुनिकरण के लिए रखे गए हैं. वहीं आरोग्य योजना के लिए 111 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है.।
बजट के बड़े ऐलान
किसान
सहकारी क्षेत्र की बंद चीनी मिलों के लिए 50 करोड़ रुपये तय किए गए।
2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बजट में व्यवस्था की जाएगी।
आधुनिक तरीके से कृषि को बढ़ावा देने पर जोर।
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 3,488 करोड़ रुपये तय.
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के लिए 2,954 करोड़ रुपये तय.
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 1,393 करोड़ रुपये तय.
मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए 429 करोड़ रुपये तय.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के लिए 224 करोड़ रुपये तय.
शिक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये का ऐलान.
कन्या सुमंगलम योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये का ऐलान.
अनुसूचित छात्रों को शिक्षा के लिए 2307 करोड़ रुपये का ऐलान.
459 करोड़ रुपये मदरसों में अरबी और फारसी भाषा की आधुनिकरण के लिए.
गाय
गांवों में गायों और मवेशियों के रख-रखाव के लिए 247 करोड़ रुपये तय.
शहरों में कान्हा गोशाला के लिए 200 करोड़ रुपये तय.
स्वास्थ्य
कैंसर संस्थानों के लिए 248 करोड़ रुपये का ऐलान.
लखनऊ में अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ रुपये का ऐलान.
राज्य में आयुष विश्वविद्यालय खोलने का ऐलान. इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया.
आरोग्य योजना के लिए 111 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है.
परिवहन
बस सेवा से वंचित 14,561 गांव जोड़े जाएंगे.
वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज और झांसी मेट्रो के लिए 150 करोड़ रुपये.
कानपुर के लिए 175 करोड़ रुपये. आगरा मेट्रो के लिए 175 करोड़ रुपये.
प्रादेशिक विमान के लिए 150 करोड़ रुपये.
कुशीनगर और गौतमबुद्धनगर का एयरपोर्ट जल्द शुरु किया जाएगा.
अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 200 करोड़ रुपये.
अन्य
पुलिसकर्मियों की बैरक के लिए 700 करोड़ रुपये.
टाइप ए, बी के लिए 700 करोड़ रुपये.
पुलिस की 7 लाइनों के लिए 400 करोड़ रुपये.
57 फायर स्टेशन के भवनों के लिए 200 करोड़ रुपये.
आधुनिकीकरण के लिए 204 करोड़ रुपये.
निराश्रित विधवाओं को 1410 करोड़ रुपये.
बुंदेलखंड विकास बोर्ड के गठन का ऐलान.
पूर्वांचल विकास बोर्ड के गठन का ऐलान.
पुष्टाहार के लिए 404 करोड़ रुपये.
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए 6,240 करोड़ रुपये.
Leave a Reply