उन्नाव । यूपी की जेल में बन्द अपराधियो को होटल में तमाम सुख सुविधाएं दी जाती है। इसके पूर्व पहले नैनी जेल, रायबरेली जेल, सुलतानपुर जेल और अब उन्नाव जेल का वायरल वीडियो उन्नाव जेल प्रशाशन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यहां अपराधी होटल जैसा मजा ले रहे हैं। इन्हें देखकर यही लगता है कि ये अपराधी जेलों में फाइव स्टार होटलो के जैसे मजा ले रहे है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर उन्नाव जेल का एक वायरल सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो शातिर अपराधी जेल में खुलेआम असलहा लहराते दिख रहे हैं। ये अपराधी शराब पीते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन के होश उड़ गए।

वही इस प्रकरण में जेल अधीक्षक एके सिंह का कहना है कि जेल का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसकी जांच कराई जा रही है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वही जेल अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे बंदी में एक अमरीश निवासी मेरठ है, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसे मेरठ जेल से स्थानांतरित किया गया है। दूसरा बंदी गौरव प्रताप सिंह उर्फ अंकुर निवासी रायबरेली है।
उसे लखनऊ से स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों का कहना है वीडियो की जांच के बाद सामने आया है कि अंकुर के हाथ में जो तमंचा दिख रहा है वह मिट्टी का है। खाने में भी कोई ऐसी चीज नहीं है जो आपत्तिजनक हो। जांच के बाद सामने आया है कि जेल कर्मियों की मिलीभगत से ऐसा किया गया है। इस कार्य में हेड जेल वार्डर माता प्रसाद, हेमराज और जेल वार्डर अवधेश साहू, सलीम खां की संलिप्तता पाई गई है।
Leave a Reply