ये छात्र पल भर में बन गया करोड़पति, घरवालों के उड़ गये होश

[object Promise]

बाराबंकीः यूपी के बाराबंकी से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां इंटर का एक छात्र पल भर में करोड़पति बन गया। उसके अकाउंट में 5 करोड़, 5 लाख, 55 हजार, 555 रूपए आ गए। वहीं जब इस बात का परिजनों को पता चला तो सभी के होश उड़ गए।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक मामला बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी का है। जहां के सेंट्रल एकेडमी में पढ़ने वाले इंटर के एक छात्र केशव शर्मा का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सट्टी बाजार शाखा में अकाउंट है। केशव के पिता के फोन पर 16 मार्च को अचानक बैंक की तरफ से एक मैसेज आया।

मैसेज के बाद केशव के पिता को पता चला कि उनके बेटे के बैंक अकाउंट में अचानक 5 करोड़, 55 लाख, 55 हजार 555 रुपए आ गए हैं। हालांकि, पैसे आने के कुछ घंटों बाद ही खाते से सारी रकम वापस हो गई। इसमें छात्र के अकाउंट से वह रकम भी चली गई जो उसे अकाउंट में पहले से पड़ी थी।

क्या कहना है छात्र के पिता का?
छात्र के पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके बेटे केशव शर्मा के अकाउंट में खाते में पहले से करीब डेढ़ लाख रुपए जमा थे। अब वह रकम भी अकाउंट में नहीं दिख रही है। जिससे वह काफी परेशान हैं। परिजन इसे बैंक की बहुत बड़ी लापरवाही बताते हुए अपने पैसों की मांग कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *