यूपी सरकार पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना,किसान जनजागरण अभियान किया कांग्रेस ने शुरू

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने किसान जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किसान जनजागरण अभियान शुरू किया है। देश का अन्नदाता हमारी प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने किसानों के साथ हर मोर्चे पर छल किया है। आज किसान को फसल का दाम नहीं मिलता। खेती की लागत बढ़ गई है।

प्रियंका ने आगे कहा कि दूसरी तरफ आवारा पशुओं के कहर से किसान परेशान है। हर जगह के किसानों की फसल आवारा पशु रौंद देते हैं और किसान को कोई मुआवजा तक नहीं मिलता। कांग्रेस पार्टी इस पूरे अभियान के जरिए किसानों के हक की आवाज को मजबूत करेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *