यूपी में UPPSC नौकरियों में घोटाला, 10 हजार सरकारी नौकरियां सीबीआई के राडार पर

[object Promise]

लखनऊ. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में करीब 10 हजार सरकारी नौकरियों में गड़बड़ियों का मामला सामने आ रहा है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) लोक सेवा आयोग की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं के साथ ही अन्य परीक्षाओं में हुई धांधलेबाजी के खेल की जांच कर रही है। जानकारों की मानें तो उत्तर प्रदेश के लोकसेवा आयोग में मध्य प्रदेश के व्यापम से भी बड़ा घोटाला हो सकता है, जिसके संकेत भी सीबीआई को मिलने शुरू हो गये हैं। लोक सेवा आयोग में ये भर्तियां अप्रैल 2012 से मार्च 2017 तक हुई हैं।

[object Promise]
uppsc_bharti_ghotala

UPPSC की भर्तियों में भ्रष्टाचार की जांच

सीबीआई लोक सेवा आयोग की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं (पीसीएस, लोअर व आरओ-एआरओ) के साथ ही अन्य भर्तियों और सीधी भर्ती में हुई गड़बड़ियों की जांच कर रही है। सीबीआई ने अब तक परीक्षा, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और अन्य अनुभागों से जुड़े साक्ष्य जुटाये हैं। सूत्रों की मानें तो UPPSC की भर्तियों में भ्रष्टाचार की जांच कर रही सीबीआई टीम को तीन दलालों के नाम मिले हैं जो आयोग के अफसरों और परीक्षार्थियों के बीच समझौता कराते थे। तीनों नाम सीबीआई के राडार पर हैं, वे इलाहाबाद में खासे प्रतिष्ठित बताये जा रहे हैं। वो तीन नाम कौन हैं? इसे लेकर सीबीआई की ओर से खुलासा नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई तक इन दलालों के नाम प्रतियोगी छात्रों ने ही पहुंचाये हैं। हालांकि, पता चला है कि इन तीन नामों में एक डॉक्टर, दूसरा कोचिंग संचालक और तीसरा नाम विभाग के ही एक कर्मचारी का है।

[object Promise]
UPPSC

भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार में  तीन बड़े नाम आये सामने
लोक सेवा आयोग की भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार को अब मध्यप्रदेश के व्यवसायिक परीक्षा मंडल व्यापम की तरह देखा जा रहा है। जानकारों की माने तो निष्पक्ष और तथ्यपूर्ण जांच हुई तो इसका मामला व्यापम घोटाले से भी बड़ा हो सकता है ।जिसके संकेत सीबीआई की जांच टीम को मिलने लगे है।आयोग की जांच करने पहुचीं सीबीआई की टीम को प्रतियोगी छात्रों ने अब तक कई अहम सबूत सौपे है।जिससे कई बड़े नाम सामने आये है। जो अब सीबीआई के निशाने पर है।बता दें की अब तक शहर के तीन बड़े और प्रतिष्ठित नाम सामने आए है।हालांकि उनके नाम का खुलासा न सीबीआई ने किया है न ही छात्र कुछ बताने को तैयार है।सूत्रों की मानें तो तीन बड़े दलाल अब तक आयोग के खेल में सामने आए है।

प्रतियोगी छात्रों ने बड़ी भर्तियों में धांधली की बात पहुंचाई
सूत्रों की मानें तो सीबीआई तक प्रतियोगी छात्रों ने ही लोक सेवा आयोग की बड़ी भर्तियों में धांधली की बात पहुंचाई है। इन छात्रों ने सीबीआई को यह तक बताया है कि कितने रकम देकर एक-एक पद की सेटिंग का खेल हुआ है। सीबाआई तक यह भी जानकारी इन्हीं छात्रों के माध्यम से पहुंची है कि धांधलेबाजी के इस खेल में विभाग के कौन-कौन से अधिकारी शामिल थे। साथ ही छात्रों और अफसरों के बीच दलाली करने वालों के नाम भी प्रतियोगी छात्रों के माध्यम से ही सीबीआई तक पहुंचे हैं।

सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग में गड़बड़ी
सीबीआई की जांच टीम ने अब तक 2012से 2017 तक की परीक्षा की स्क्रीनिंग इंटरव्यू सहित आयोग के अन्य गोपनीय विभागों के कंप्यूटर की फॉरेंसिक रिकवरी ऑफ एविडेंस डिवाइस से स्कैनिंग कर इनके डाटा को सीबीआई ने अपने कब्जे में लिया है।प्रतियोगी छात्रो की शिकायत पर साक्ष्य जुटाने में जुटी सीबीआई स्कैनिंग के बाद प्रतियोगियों ने आयोग के तीन बड़ी भर्तियों की परीक्षा जिसमे पीसीएस लोवर आरओ एआरओ के साथ कई अन्य अलग भर्ती में हुई बड़े पैमाने की गड़बड़ियों की शिकायत सीबीआई के सामने रखी है । अब तक की जाँच में छात्रो से संवाद में सीबीआई ने यह माना है की भर्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है । जिसमे सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग में गड़बड़ी और इंटरव्यू में कम नंबर देकर फेल करने का मामला सामने आया है।

Read More :  ‘पकौड़ा’ तलने में जुटीं राजनीतिक पार्टियां, जानें कहां की देन है ‘पकौड़ा’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *