यूपी में दर्दनाक हादसा: स्कूल वैन में रसोई गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग भड़क उठी, 15 बच्चे झुलसे

[object Promise]

भदोही । भदोही जिले में शनिवार सुबह बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल वैन में आग लग गई। इस दुर्घटना में 15 बच्चें आग की चपेट में आने से झुलस गए। जिसमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के भदोही में सुबह एक निजी विद्यालय की वैन में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग भड़क उठी. इस दर्दनाक हादसे में लगभग 15 बच्चों के झुलसने की जानकारी मिली है. जिसमे से 8 बच्चों को हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है. ।

बताया जा रहा है वैन रसोई गैस के सिलेंडर द्वारा चलाई जा रही थी। सूत्रो के मुताबिक, घटना भदोही के ज्ञानपुर थाना इलाके की है. पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया है कि यहां एक निजी स्कूल की वैन सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी. जैसे ही वैन कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर गांव के समीप पहुंची, तभी सिलेंडर में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई. इसमें लगभग 13 से अधिक बच्चे सवार थे, ।

सभी बुरी तरह झुलस गए हैं.। घायल बच्चे जिला मुख्यालय से लगे लखनो गांव में स्थित एक निजी विद्यालय के छात्र थे। आग लगने के बाद ड्राइवर वैन का गेट लॉक छोड़कर फरार हो गया। वाहन में 15 बच्चे सवार थे। वैन घरेलू गैस से चल रहा था। वैन में सवार स्कूली बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया.।

चिकित्साकों ने 8 बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंच गए हैं. वहीं हादसे की सूचना के बाद बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *