यूपी: मां ने अपने 21 साल के बेटे को ही मार डाला, आखिर ऐसा क्या हुआ था जानिये !

[object Promise]

लखनऊ। विधान परिषद सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत (21) की रविवार को दारुलशफा बी ब्लाक स्थित विधायक निवास में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम अभिजीत की मां मीरा ने दिया था। पुलिस की पूछताछ में देर रात उसने यह बात स्वीकार की है। मीरा ने बताया कि अभिजीत अक्सर नशे में घर में अभद्रता करता था और घटना के समय भी उसने शराब पी रखी थी।

एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि मूल रूप से एटा निवासी विधान परिषद सभापति रमेश यादव का दारुलशफा न्यू बी ब्लाक में आवास है। यहां उनकी दूसरी पत्नी मीरा यादव अपने बेटे अभिजीत और अभिषेक के साथ रहती हैं। अभिजीत बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। रविवार तड़के उसकी मौत की खबर फैली। परिवारीजन दोपहर में शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने बीच रास्ते में उन्हें रोक लिया और छानबीन शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अभिजीत की गला घोंटकर हत्या की गई थी और सिर पर चोट भी थी। इसी को आधार बनाकर पुलिस ने अभिजीत की मां मीरा और भाई अभिषेक से पूछताछ शुरू कर दी। देर रात मीरा ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। एएसपी पूर्वी के अनुसार मीरा ने बताया कि अभिजीत शराब का लती था। घर पर वह गाली गलौज और मारपीट भी करता था। घटना के समय भी दोनों में कहासुनी हुई थी इसके बाद मीरा ने उसे धक्का दे दिया तो उसका सिर दीवार से टकरा गया और वह गिर गया। इसके बाद मीरा ने दुपट्टे से गला घोंट दिया।

पूछताछ में मीरा ने बताया कि रविवार तड़के करीब तीन बजे अभिजीत के सीने में दर्द हुआ था। अभिजीत के कहने पर उसके सीने पर उन्होंने बाम लगाया था। पेट में गैस की आशंका पर उसे दवा भी दी। उसे कुछ आराम मिला तो वह बेड पर सो गया था, जबकि मीरा जमीन पर सो गई थी।

मीरा ने यह भी बताया था कि अभिजीत का बड़ा बेटा अभिषेक नौकर के साथ बाहर गया था। सुबह 7.30 बजे जब उनकी आंख खुली तो एसी बंद मिला। अभिजीत को आवाज लगाई तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसी बीच अभिषेक भी आ गया। अभिषेक ने भाई को जगाने की कोशिश की और नब्ज देखने के बाद उन्हें बताया कि अभिजीत की तो मौत हो गई है।

अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय पुलिस ने जब मीरा से पोस्टमार्टम और पुलिस में शिकायत न करने के बारे में पूछा तो मीरा ने कहा था कि अभिजीत की मौत स्वभाविक है। वहीं भाई अभिषेक भी गोलमोल जवाब दे रहा था। देर रात जब मीरा ने वारदात कबूल की तो सच सामने आया।

वहीं, विधान परिषद सभापति रमेश यादव ने बताया कि मीरा मेरी दूसरी पत्नी है, मुझे घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और किसी पर शक नहीं है। जिस समय यह घटना हुई, मैं एटा में था। जानकारी मिलते ही मैं लखनऊ पहुंचा और बेटे अभिजीत के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *