यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे डिप्टी सीएम

[object Promise]

लखनऊ आज से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा  शुरू हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन व डीआइओएस कार्यालय के साथ केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा केंद्र पर मुकम्मल तैयारी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान वो राजेंद्र नगर में नवयुग कन्या विद्यालय में पहुंचे।बोर्ड की ओर से पहली बार नकल रोकने केलिए परीक्षार्थियों को अब उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर रोलनंबर और कॉपी के प्रथम पृष्ठ पर दर्ज कॉपी कोड को लिखना होगा।

यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड की ओर से पहली बार परीक्षा में सभी 75 जिले में कोडिंग वाली कॉपी प्रयोग में लाई जा रही है। अब कॉपी के हर पृष्ठ पर रोलनंबर और कॉपी की कोडिंग लिखे जाने के आदेश के बाद कॉपी बदले जाने की घटना पर रोक लगेगी।

पिछले साल करीब 10 लाख परीक्षार्थियों ने बीच में ही परीक्षा छोड़ दी थी। वहीं इस साल की परीक्षा को लेकर परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए कुल 8,354 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और बिना नकल परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *