यूपी: दरिंदगी की हद पार, तीन साल की मासूम बच्ची के साथ बागपत में रेप

[object Promise]

यूपी के बागपत जिले में एक युवक ने हैवानियत की हदें पार की दीं। युवक ने शनिवार को दरिंदगी दिखाते हुए 3 साल की बच्ची के साथ रेप किया। मासूम बच्ची की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बागपत जिले के एक गांव निवासी दंपती की 3 साल की बच्ची हैं। वह गांव में ही रहते हैं। पीड़‍िता के परिवार वालों का आरोप है कि गांव के ही युवक राहुल (25) की बच्‍ची पर बुरी नजर थी। उसी ने मौका पाकर बच्ची के साथ रेप किया है। परिवार की तहरीर पर राहुल पुत्र बृजपाल के खिलाफ पॉक्‍सो ऐक्‍ट और रेप की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

इस बीच पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं। आरोपी राहुल को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। बच्ची का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसके बाद जांच को पूरा कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *