यूपी के पूर्व राज्यपाल B L Joshi का शुक्रवार को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया. वो 81 वर्ष के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे. आज सुबह उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Read more-दिल्ली वाले बाबा ने बदनाम कर दिया द्रौपदी का गांव
बता दें, कि B L Joshi ने 28 जुलाई 2009 को यूपी के राज्यपाल के रूप में शपथ ली, जबकि दूसरी बार उन्होंने 7 मार्च 2014 को राज्यपाल पद संभाला था. इसके पहले वो उत्तराखंड व मेघालय के राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल भी रहे. उनका जन्म राजस्थान के नागौर जिले के छोटी काठू नाम के छोटे से गांव में हुआ था.
निधन की सूचना मिलते ही राज्यपाल राम नाईक ने गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि वो बेहद सौम्य स्वभाव के थे और अपने अनुभव से समय-समय पर प्रदेश का मार्ग दर्शन किया करते थे. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व राज्यपाल B L Joshi के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
Leave a Reply