गैर जनपद की सीमा से सटे होने के चलते अज्ञात शव बाहर से लाकर यहां फेंक दिय्या जाता है,ताजा मामला मंगलवार की सुबह का है जब सड़क किनारे लोगो ने एक महिला कां शव देखा तो हड़कमप मच गया l
अभी लोग महिला के शव की शिनाख्त करने का प्रयास ही कर रहे थे कि एक मासूम बच्चे का भी शव महिला के शव से लगभग 300 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ मिला,महिला और बच्चे की हत्या की गई थी l
महिला की हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर एसिड भी डाला गया था,मौके पर पहुची कोखराज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है,घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुचे अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि महिला और बच्चे का शव मिला है दोनों माँ बेटे लग रहे है ,शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है,पहचकन छिपाने के लिए महिला के चेहरे पर कुछ डाला भी गया है,हत्या के कारणों की जांच की जा रही है,शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Leave a Reply