यूपी : एसयूवी और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत

[object Promise]

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 1 शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुआ, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए लोग बिहार के लिए राजस्थान से निकले थे और एक स्कॉर्पियो कार से जा रहे थे।

घटना प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में हुई है। वाजिदपुर में हुए इस हादसे में नौ लोगों की मौत के साथ एक गंभीर घायल को इलाज के लिए पुलिस ने लखनऊ भेजा है। इस हादसे में मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं, जिसमें 3 महिलाएं और 1 बच्च्चा भी शामिल है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस
प्रतापगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद के साथ कार से तमाम लोगों को बाहर निकाला।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार सवार लोग राजस्थान से बिहार के भोजपुर जाने के लिए निकले थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है, जिनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके अलावा इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *