भ्रष्टाचार निवारण दिवस के रूप मे मनाया गया तथा मलवा ब्लाक इकाई के नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष की ताजपोशी की गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिला परिवहन विभाग के अधिकारी एआरएम मक्खन लाल केशरवानी शामिल हुए,उनका माल्यार्पण करके स्वागत जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह गौतम ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा आज युवाओं की महती भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए बहुत ही आवश्यक है।
युवा ही समाज की दिशा और दशा बदलने का काम करते हैं। जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।नेक राह मे चलकर समाज की समस्याओ को निवारण करते युवाओ की उन्होने सराहना किया। उन्होंने कहा युवा विकास समिति के ही सहयोग से दस वर्षों से चौडगरा ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रही रोडवेज बसों को नीचे से चलाने का कार्य किया गया है।जिससे क्षेत्रीय आम जनमानस को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रूपी बुराई कैंसर की बीमारी का रूप अख्तियार कर लिया है कार्यालयों में कोई पैसे लेकर काम करता है तो अवस्य सूचित करे। अगर मेरे कार्यालय में भ्रष्टाचार मिलता है तो युवा हमें बताएं।ऐसे भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सब की एकजुटता जरूरी है।
प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेद्र मिश्रा ने कहा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजनीतिक शक्तियों को संगठित होना चाहिए जो ईमानदार लोग हैं उन्हें भ्रष्टाचार के कारण भयंकर मानसिक, शारीरिक, नैतिक, आर्थिक और सामाजिक यंत्रणाओं का सामना करना पड़ता है।कई बार भ्रष्टाचार के कारण ही गरीब आदमी आत्महत्या तक कर लेता है।युवाओं को भी जागरूक होना चाहिए यदि कार्यालयों में कोई घूस मांग रहा है पैसे लेकर काम कर रहा है तो उसका वीडियो बनाकर के संबंधित अधिकारियों के पास दिखाएं,जिससे कि भ्रष्टाचार पर नकेल लग सके।
उन्होंने कहा कि युवा विकास समिति द्वारा पूरे जनपद में नेकी की दीवार जैसा सामाजिक कार्य करके गरीबों के ठंड को दूर किया जा रहा है,और भी लोगों को इस कार्य में साथ आना चाहिए और अपने अपने क्षेत्र में नेकी की दीवार बनाकर के जनमानस के लिए राहत देने का काम करना चाहिए।नवनियुक्त मलवा ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा का समिति के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया तथा कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में उपेन्द्र सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया।
Leave a Reply