कामेश्वर पाण्डेय
Deoria । भारत देश में प्राचीन काल से ही महिलाओं का स्थान बहुत ही गौरवमयी रहा है। हर काल खंड में हमारी संस्कृति व समाज में ऐसी विदुषी और वीर महिलाओं का आगमन हुआ जिनके विवेक और शौर्य की गाथाएं सुनकर आज भी हमारा सिर गर्व से उंचा हो जाता है। भारत की जनता किसी भी सम्मानित नारी का अपमान और चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं करेगी। Bollywood फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और उनकी टीम ने हिन्दू गौरव, राजपूताना की शान रहीं महारानी पद्मावती पर फिल्म बनाकर उनके कद के साथ अन्याय ही नहीं किया बल्कि फिल्म में अपमानजनक दृश्य डालकर पूरे भारत वर्ष की वीरांगनाओं का अपमान किया है।
read more–फिल्म पद्मावती को लेकर विरोधों का दौर जारी
read more-हरियाणा BJP नेता का ऐलान- भंसाली-दीपिका का सिर काटने वाले को 10 करोड़ रुपये
महारानी Padmavati पर फिल्माए गए अपमानजनक दृश्यों के विरोध में आज दिनांक 19.11.17 दिन रविवार को शाम 4 बजे गोरखपुर के बेतियाहाता चौराहा, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष महारानी Padmavati के चरित्र अपमान और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेडछाड करने के विरोध स्वरूप शहर के हजारों की संख्या में उपस्थित जागरूक युवाओं द्वारा फिल्म निर्माता Sanjay Leela Bhansali का पुतला दहन किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई कि फिल्म पद्मावती को उत्तर प्रदेश में रिलीज न होने दिया जाए।
read more–पद्मावती विवाद: अब थरूर से भिड़ीं स्मृति, 3 नेताओं से पूछा ये सवाल
Leave a Reply