युवक ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी।

युवक ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी।

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना(अमेठी)अज्ञात कारणों के चलते युवक ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी मामला कोतवाली क्षेत्र के रामनगर उर्फ नयाकोट गांव का है जहां पर एक युवक ने घर के कमरे के अंदर से कुंडी बंद कर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली ।परिजनों ने उसे पहुंचाया स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहां पर प्रथम दृष्टया देखते हुए चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।

युवक ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी।हम आपको बता दें कि सोमवार की रात लगभग 10 बजे मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रामनगर उर्फ नयाकोट मजरे धरौली निवासी मनोज कुमार पासी उम्र 28 वर्ष पुत्र रामखेलावन अपने घर में कमरे के अंदर से कुंडी बंद कर गले में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली परिजनों को जानकारी होते ही दरवाजा तोड़कर उसके लटकते शव को नीचे उतार कर आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया युवक के खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल सका मृतक के पीछे पत्नी व नाबालिक 3 पुत्र व एक पुत्री है घटना से जहा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है वहीं क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है !

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *