युवक को मारी गोली, हालत नाजुक, गोरखपुर के लिए रेफर

[object Promise]
ब्यूरो चीफ – कामेश्वर पाण्डेय

रिपोर्टर – मन्नान अहमद

देवरिया : दुकान से घर लौट रहे एक सब्जी व्यवसायी युवक को अज्ञात बदमाश गोली मारकर फरार हो गए।आनन फानन में परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुचाया,जहां चिकित्सको ने युवक की हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के साकेत नगर निवासी हरिकेश पटेल पुत्र गुलाब पटेल जो सब्जी का व्यसायी है। रोज की तरह वह बाजार से घर लौट रहा था। अभी वह साकेत नगर चौराहे पर पहुंचा ही था कि अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी ।

अभी लोग कुछ समझ पाते कि बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना लोगो ने हरिकेश के परिजनों और पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।जहा चिकित्सको ने हरिकेश का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *