युपी मे हुई रेटिंग में नंबर वन जिला बन गया कुशीनगर

[object Promise]

उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : पुलिस की मई महीने की रेटिंग में कुशीनगर जिला प्रदेश में अव्वल बना है। अपराध नियंत्रण के 31 बिंदुओं पर हुई समीक्षा रेटिंग में जनपद ने 76.77 फीसदी अंक प्राप्त कर कामयाबी हासिल की है। इस रेटिंग में बगल के जनपद महराजगंज को 8 वां व देवरिया को 26 वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि गोरखपुर व लखनऊ को 52 व 60 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

जिले की इस उपलब्धि पर पुलिस महकमा फूला नहीं समा रहा है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने प्रदेश स्तर पर मई माह का समीक्षा रेटिंग की है। प्रदेश सरकार के विकास एजेंडा कार्यक्रम के मई माह की समीक्षा कर कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों का रेटिंग जारी किया है। रेटिंग में कुल 31 बिंदुओं की समीक्षा की गई है। इसमें अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्रवाई, पुलिस की कार्यवाही, वारंटी गिरफ्तारी, अवैध शराब पर पाबंदी, पुस्कार घोषित अपरोधियों की गिरफ्तारी, कानून व्यवस्था आदि बिंदुओं को शामिल किया गया हैं।

इसमें कुशीनगर जनपद 155 के पूर्णांक में 119 अंक बटोरकर 76.77 फीसदी के साथ अव्वल बना है। रेटिंग में 71.52 फीसदी अंक के साथ हापुड़ को दूसरा व फिरोजाबाद जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश में अव्वल रहे जनपद के बगल का जिला महराजगंज 64.85 फीसदी अंक के साथ आठवां, 56 फीसदी अंक के साथ देवरिया 26 वां, 46.45 फीसदी अंक के साथ गोरखपुर 52 वां, 44.86 फीसदी अंक के साथ लखनऊ 60 वां स्थान प्राप्त किया है। रेटिंग में सबसे बुरा हाल झांसी व अमरोहा जनपद है। झांसी 31.81 फीसदी अंक के साथ 74 वां व 21.82 फीसदी अंक के साथ अमरोहा जनपद सबसे निचले पायदान पर है।

समस्त पुलिस कर्मियों की टीम के संयुक्त प्रयास से रेटिंग में जनपद को प्रदेश पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इससे जिले के पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ा है। इस मुकाम को कायम रखने के लिए पुलिस कर्मियों को पूरी निष्ठा के साथ जुटकर प्रयास करना होगा।


अशोक कुमार पांडेय, एसपी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *