[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सोमवार को पुलिस ने यातायात मांह के दुसरे दिन अभियान चलाया। सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों पर चालान चस्पा किए गए जबकि बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यातायात निरीक्षक परमंश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को पडरौना नगर के विभिन्न मार्गो में चेकिंग अभियान चलाया। नगर में सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करके यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर चस्पा चालान किए गए।
जबकि बिना हेलमेट व लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के परमंश यादव समेत ट्रैफिक ब्यवस्था मे लगे होमार्डो ने नगर के विभिन्न मार्गो में जाकर वाहन चालकों से अपील की कि हेलमेट प्रयोग करें।साथ बेहरीब हिसाब सडक के किनारे वाहन खडा ना करे, श्री यादव ने कहा कि पुलिस का यह अभियान पुरे मांह तक जारी रहेगा। इस दौरान यह अभियान शुक्रवार को नगर के धर्मशाला रोड सड़क पर खड़े दो दोपहिया वाहन को क्रेन द्वारा उठाया गया। दुसरी ओर शहर में यातायात जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को सड़क पे अतिक्रमण करने से मना किया। इस अभियान के अंतर्गत 18 वाहनों से 3900 रुपए का सम्मन शुल्क काटा गया है।
Leave a Reply