यातायात के नियमों का पालन करने से अपनी सुरक्षा बढ़ती है- जिलाधिकारी।

जन जागरूकता हेतु स्कूटी रैली शहर में निकाली गयी।

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।। परिवहन विभाग के तत्वाधान में 30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत आज के0एन0आई0पी0एस0एस0 सुलतानपुर के अध्यापिकाओं एवं छात्राओं की सहभागिता से से ए0आर0टी0ओ(प्रशा0)
माला वाजपेयी एवं जिला क्रीड़ाधिकारी शीलाभट्टाचार्या के नेतृत्व में शहर में स्कूटी रैली निकाली गयी, जिसे पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूटी रैली के0एन0आई0पी0एस0एस0 से प्रारम्भ होकर गोलाघाट, बस स्टेशन, कलेक्ट्रेट चौराहा, पंचमुखी चौराहा, लाल डिग्गी चौराहा होते हुए पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में समाप्त हुयी।।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *