मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी तीन दिन चलेंगी धूलभरी आंधी

[object Promise]

प्रदेश के करीब 28 जिलों में धूलभरी आंधी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। अधिकारियों केअनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अफगानिस्तान व उसके आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन पैदा हुआ। पश्चिमी राजस्थान तक आते-आते यह बढ़ गया, जिसका असर मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा।

इससे प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधियां चलेंगी। पांच अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे से सात अप्रैल साढ़े आठ बजे तक आंधियां आने के आसार जताए जा रहे हैं।

जिन जिलों में आंधियां आएंगी, उसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, जीबीनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्घार्थनगर, बलमरापुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, पीलीभीत शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *