[object Promise]
बृजमनगंज(महाराजगंज)। विद्युत उपकेंद्र बृजमनगंज क्षेत्र के कोल्हुई रोड पर सड़क से सटे लगा विद्युत ट्रांसफार्मर किसी बड़े दुर्घटना को दावत दे रहा। रोड के किनारे लगे हुए ट्रांसफॉर्मर के किनारे न तो कोई बैरिकेटिंग है ना ही कोई खतरे से सतर्क होने निशान लगा है। खुले में रोड के किनारे चबूतरे पर रखा ट्रांसफॉर्मर से कोई वाहन पास में इसके चपेट में आ सकता है।
हाइटेंशन विद्युत सप्लाई बहाल होने से राहगीरों में दहशत रहता है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में पोल पर ही ट्रांसफार्मर लगाया गया था लेकिन पोल टूट जाने के बाद रोड के किनारे ही चबूतरे पर खुले में ही ट्रांसफार्मर रख दिया गया। विद्युत विभाग घटना घटने के बाद कार्रवाई करता है उससे पहले किसी भी कर्मचारी अथवा अधिकारी का ध्यान ऐसे खतरों वाले जगह पर नही पड़ता।
Leave a Reply