मोदी सरकार में ही देश की सुरक्षा को सबसे ज्यादा खतरा क्यों : मायावती

[object Promise]
लखनऊ । लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पर अपने वार और तेज कर दिए हैं। इसके साथ ही मायावती ने कांग्रेस को भी लपेटे में लिया है। उन्होंने कहा कि कम्बल ओढ़ कर घी पीने में माहिर भाजपा बताए कि मोदी सरकार में ही देश की सुरक्षा को सबसे ज्यादा खतरा व सैनिकों की काफी ज्यादा शहादत क्यों? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश वाकई सुरक्षित हांथों में है?
मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया कि कम्बल ओढ़ कर घी पीने में माहिर बीजेपी नहीं भूले कि सैनिकों की वीरता व उनकी शहादत को देश ने हमेशा ही सैलूट व भरपूर आदर-सम्मान दिया है। परन्तु इनकी ही हुकुमत में देश की सुरक्षा को सबसे ज्यादा खतरा व सैनिकों की काफी ज्यादा शहादत क्यों? देश क्या वाकई सुरक्षित हांथों में है?
योगी जी एैश करो अच्छे दिन हैं : मायावती
मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में योगी सरकार को घेरा और कहा कि उ.प्र की भाजपा  सरकार ने लोकलाज त्याग कर लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले निगम/आयोग में अध्यक्ष आदि पद पर मनोयन कर थोक भाव में रेवड़ियाँ बांटी है। उन्होंने कहा कि एैश करो अच्छे दिन हैं। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार को भी लपेटे में लिया और कहा कि एमपी में कांग्रेस भी पीछे नहीं रही। लेकिन याद रहे कि पब्लिक सब समझती है। चुनाव में पूरा हिसाब चुकता करेगी।
बता दें कि मायावती कल ही लोकसभा चुनाव के लिए किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ किसी भी प्रकार का कोई भी चुनावी समझौता या तालमेल नहीं करने का एलान कर चुकी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *