[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : मंगलवार को युवा कांग्रेस कुशीनगर द्वारा कप्तानगंज में नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक के दौरान युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश सचिव व कुशीनगर लोकसभा के प्रभारी ज्ञान रंजन पांडे ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने युवा क्रांति यात्रा की शुरुआत एक क्रांति के रूप में देश में बेरोजगारी भत्ता सामाजिक समानता असहिष्णुता एवं संविधान संशोधन संवैधानिक संस्थाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है यह यात्रा कन्याकुमारी से प्रारंभ होकर देश के प्रत्येक राज्य से होते हुए कश्मीर तक जाएगी |
शहीद दिवस यात्रा 5 जनवरी को वाराणसी में प्रवेश करेगी जनवरी को इलाहाबाद से चित्रकूट मध्य प्रदेश चली जाएगी इस यात्रा का मुख्य उद्देश मोदी सरकार की जनविरोधी नीति उत्पन्न समस्या को उजागर करना है यात्रा में कुशीनगर के युवा कांग्रेसी बड़ी संख्या में 5 जनवरी को 8:00 बजे पहुंचेंगे यात्रा के साथ मध्य प्रदेश की सीमा तक जाएंगे | बैठक के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कुशीनगर लोकसभा के अध्यक्ष मोहम्मद जहीरउद्दीन ने कहा कि पूरे देश में परिवर्तन का दौर चल रहा है मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ के चुनाव में जबरदस्त जबरदस्त उत्साह है पार्टी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी राहुल गांधी जी के नेतृत्व में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
बैठक की अध्यक्षता नजमी उजैर ने किया संचालन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर राधे श्याम पासवान ने किया कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष कर्मदेव यादव जिला सचिव अनीस अंसारी कप्तानगंज नगर अध्यक्ष जमशेद अहमद अजीत मिश्रा रामप्रीत साहनी गोरखनाथ शाहनी राकेश गिरी मुहम्मद आरिफ बृजेश संदीप कुमार इरशाद अहमद सतीश यदुवंशी अखिलेश यादव वंशी सैफ अली मोहम्मद दिलशाद मोनू कनौजिया संदीप कुमार प्रजापति प्रदीप गुप्ता मुकेश प्रताप सिंह रजनीश प्रताप सिंह गौतम यादव प्रमोद वाली जान खैरूद्दीन अनिल कुशवाहा गिरिजेश शर्मा अख्तर अली मोहम्मद यूसुफ जहीर तौसीफ मेराज आदि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Leave a Reply