लखनऊ । PM मोदी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अब एक नया शिगूफा छेड़ दिया है कि उनकी जाति गरीब की जाति है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चुनावी स्वार्थ में न जानें क्या-क्या छल करेंगे।
आज लोकसभा आमचुनाव के अन्तर्गत 6ठें चरण का मतदान जारी है। इस चरण के समस्त मतदाताओं से अपील है कि वे भी अपना सही हित व कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने पोलिंग बूथ जरूर जाए। आपका वोट आपका उज्जवल भविष्य व नई बेहतर सरकार बनाने में सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है।
— Mayawati (@Mayawati) May 12, 2019
मायावती ने कहा कि मोदी सरकार के पांच साल में किसानों, गरीबों व मजदूरों की जो दुर्दशा हुई है उसके लिए जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगी। मायावती ने ट्वीट कर लोगों से खुलकर मतदान करने की अपील की है।
Leave a Reply