मोट़रसाइकिल व शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर

[object Promise]

महाराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के पास एसएसबी ने आज सुबह नेपाली शराब की खेप के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि मोटरसाइकिल चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहा।
पकड़े गये व्यक्ति की पहचान राजेश पांडेय निवासी मधुबन नगर वार्ड नौतनवा कस्बा के रुप में हुई है। पकड़े गये व्यक्ति को शराब व मोटरसाइकिल समेत सोनौली पुलिस को सौंप दिया गया है।

एसएसबी ने बताया जवानों ने यह बरामदगी नोमेंस लैंड़ की पिलर संख्या 525 के पास की है। बरामद शराब 568 शीशी है। जिसे तीन बोरियों में भर कर लाया जा रहा था। वही राजेश ने बताया कि उमर गाड़ी चला रहा था जो फरार हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *