मोटरसाइकिल की चपेट में आने से युवक समेत छात्रा घायल

[object Promise]

By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

महाराजगंज ।श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल महराजगंज मार्ग पर स्थित तरकुलवा फैक्ट्री के पास सामने से आ रही बाइक की चपेट में आने से सोलह वर्षीय स्कूली छात्रा घायल हो गई वही मोटरसाइकिल चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने अपनी गाड़ी में लादकर दोनो को परतावल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ युवक की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा फैक्ट्री के आगे रुद्रापुर के पास शराब के नशे में धुत होकर कमता से अपने घर तरकुलवा तिवारी आ रहा अली अहमद पुत्र मसूद खान उम्र 25 साल सामने से आ रही कु0 नीलम जो आर0 के0 एकेडमी स्कूल की छात्रा है ।

अपने घर जा रही थी की युवक के मोटरसाइकिल से आमने सामने टक्कर हो गई जिससे छात्रा रोड पर गिर पड़ी युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपनी गाड़ी में लादकर निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया और इसकी सूचना फोन द्वारा परिजनों को दी सूचना मिलते ही लड़की के पिता और ग्राम प्रधान मौके पर हॉस्पिटल पहुँच गये जहां लड़की खतरे से बाहर बताई जा रही है । वहीं गंभीर रूप से घायल अली अहमद को सिर और पैर में काफी चोटें लगी हैं जिसके वजह से उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *