मेरठ में किया गया सेटेलाइट फोन का प्रयोग, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

[object Promise]

मेरठ। जागृति विहार में आरएसएस का राष्ट्रोदय कार्यक्रम होने जा रहा है। कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री तो आएंगे ही, बड़े ¨हदू नेता भी शिरकत करेंगे। ऐसे में मेरठ में सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल होना सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है। सूत्रों की माने तो सर्विलांस की पकड़ में सेटेलाइट फोन की लोकेशन आई है। फिलहाल पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

क्या होता है सेटेलाइट फोन :

सेटेलाइट फोन उपग्रहों से सिग्नल प्राप्त करता है। सेटेलाइट फोन का फायदा यह होता है कि वह किसी भी स्थान पर सिग्नल पकड़ लेता है।

PM का छात्रों को “मोदी मंत्र”

[object Promise]आतंकी करते हैं इस फोन का इस्तेमाल :

सेना से रिटायर कर्नल मोदीपुरम निवासी राजपाल सिंह का कहना है कि सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल अधिकतर आतंकी संगठन करते हैं। मेरठ में इसकी लोकेशन मिलना रिटायर कर्नल भी खतरे की घंटी बता रहे हैं।

यशोदाकुंज से भागे युवकों के पास तो नहीं सेटेलाइट फोन : पंजाब के जिला कपूरथला के कबीरपुर से आकर मेरठ में किराए पर रहे युवकों पर पुलिस का शक है कि कहीं उनके पास तो सेटेलाइट फोन नहीं है। युवकों की गतिविधियों से साफ जाहिर हो रहा था कि वह किसी बड़े घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए मेरठ में ठहरे थे। हालांकि पुलिस अफसर सेटेलाइट फोन की लोकेशन मिलने के बारे में न तो हा कर रहे हैं और न ही न।

योगी और आजम खान हाथ में हाथ डालकर चले विधानसभा, फोटो हुई वायल

मेरठ के आसपास मिल रही बातचीत की लोकेशन :

यशोदा कुंज के मकान नंबर 160 में हरजोत और अमरवीर के भागने पर जब मकान को खंगाला गया तो यहां से पुलिस को नौ सिम, तमंचा, कारतूस, मैगजीन और अन्य सामान मिला था। इन सिमों में से दो सिमों से जिन नंबरों पर बातचीत हो रखी थी, उनकी लोकेशन मेरठ, मुजफ्फरनगर के आसपास मिल रही है।

खुफिया एजेंसियों को अलर्ट किया :

मेरठ पुलिस अफसरों ने सेटेलाइट फोन की लोकेशन मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। ताकि बाद में कोई अनहोनी न हो। आइबी को भी सूचित कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियों ने इस प्रकरण में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

ये तीन कंपनिया देती है सेटेलाइट फोन की सेवा :

साइबर सेल के एक्सपर्ट सीओ विनोद सिरोही की माने तो तीन कंपनियां इरीडियम, ग्लोबलस्टार और थराया सेटफोन सेवाएं देती हैं। इनमें इरीडियम की सेवा पूरी दुनिया में, ग्लोबलस्टार 80 प्रतिशत हिस्से में और थराया की सेवाएं भारत, एशिया के अन्य हिस्सों, अफ्रीका, पश्चिम एशिया और यूरोप में हैं।

पंजाब जाकर क्यों नहीं की पड़ताल :

गंगानगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की लापरवाही यह है कि यशोदा कुंज में ठहरे युवकों के बारे में एक बार भी पंजाब के कपूरथला में पहुंचकर जांच पड़ताल नहीं की गई। अभी तक भी युवकों की तलाश में दबिश तक नहीं दी गई। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *