मेरठ के सिटी स्टेशन पर बैग में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, चप्पे-चप्पे पर की चेकिंग

[object Promise]

मेरठ ; मेरठ के सिटी स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बैग में बम होने की जानकारी मिली। जिसके चलते जीआरपी अधिकारी खोजी दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन की चेकिंग की, लेकिन अभी तक बम जैसी कोई भी वस्तु बरामद नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक किसी ने सर्विलांस के माध्यम से पुलिस को एक बैग में बम होने की सूचना दी गई। जिसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। वहीं जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय साहनी ने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को सिटी स्टेशन के लिए भेजा। स्टेशन के चपे-चपे पर चेकिंग की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *