स्वामी चिन्मयानंद को शाहजहांपुर मेडिकल कालेज से गुरुवार शाम को केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन वह सीधे केजीएमयू नहीं गए। वह मेडिकल कालेज से अपने मुमुक्षु आश्रम पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह आश्रम में ही रह कर अपना इलाज आयुवेर्दिक पद्धति करा सकते हैं।
जरूरत पड़ने पर ही वह केजीएमयू लखनऊ जाएंगे। इधर, छात्रा का परिवार अभी तक प्रयागराज में है। वहां पूरा परिवार वकीलों के साथ है, राय मशविरा किया जा रहा है। उधर, एसआईटी ने अपनी जांच में लगी हुई है, गुरुवार को भी कुछ लोगों से पूछताछ की गई है, ऐसा बताया जा रहा है।
गुरुवार दोपहर मेडिकल कालेज की पीआरओ डा. पूजा पांडेय ने मीडिया को स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद का गुरुवार को पेट का अल्ट्रासाउंड कराया गया है। उन्हें हाइपर टेंशन है, बीपी की दिक्कत है।
साथ ही लूज मोशन के कारण कमजोरी हो गई है। उन्होंने कहा था कि उनकी दशा बहुत स्थिर नहीं है। शाम को मेडिकल कालेज से स्वामी चिन्मयानंद लखनऊ केजीएमयू के लिए रेफर तो कर दिए गए, लेकिन वह अपने आश्रम चले गए। स्वामी पर दर्ज अपहरण, धमकी मामले में तथा स्वामी के वकील की ओर से दर्ज पांच करोड़ की रंगदारी मामले में एसआईटी कड़ी से कड़ी मिलाने में लगी हुई है।
Leave a Reply