मुस्लिम भाईयों ने अदा की अलविदा जुमा की नमाज,मांगी देश सलामती की दुआ

मुस्लिम भाईयों ने अदा की अलविदा जुमा की नमाज,मांगी देश सलामती की दुआ

चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस प्रशासन

देवरिया : ऐ खुदा दी है जिंदगी तो जीने का हुनर भी दे,
जो बक्से है पैर तो तोफाए-ए-सफर भी दे,जुबा तो दे दी आपने अब मेरी दुआओ में असर भी दे”

ऐसे ही दुआ आज मुस्लिम समुदाय के लोगो ने रमजान के अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के दौरान मांगी।माह-ए-मुबारक रमजान का आखिरी जुमा यानी अलविदा को शहर के ईदगाह व जामा मस्जिद के साथ ही तमाम मस्जिदें रोजेदारों की तादात के सामने छोटी पड़ गईं। हर एक रोजेदार की आंखे रमजान की विदाई पर नम नजर आईं। हजारों की तादात में रोजेदारों ने सजदे में सिर झुकाया। खुदा की इबादत के जज्बे से लबरेज रोजेदारों ने मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ की।

मुस्लिम भाईयों ने अदा की अलविदा जुमा की नमाज,मांगी देश सलामती की दुआ
मुस्लिम भाईयों ने अदा की अलविदा जुमा की नमाज,मांगी देश सलामती की दुआ

आज सुबह से ही रोजेदारों के साथ-साथ पुलिस प्रसाशन भी तैयारियों में जुट गया । जहाँ शाहर के विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखी।वही रोजेदारों ने नई टोपी और नया लिबास पहन व इत्र की खुशबू के साथ जुबान पर अल्लाह का जिक्र करते हुए रोजेदारों ने सुबह से ही मस्जिदों का रुख कर लिया था।धूप की तपिश में लोगों की जुबान पर अल्लाह का जिक्र था।

मुस्लिम भाईयों ने अदा की अलविदा जुमा की नमाज,मांगी देश सलामती की दुआ
मुस्लिम भाईयों ने अदा की अलविदा जुमा की नमाज,मांगी देश सलामती की दुआ

शहर के बास देवरिया मस्जिद, ईदगाह, जामा मस्जिद,मदीना मस्जिद,रामनाथ देवरिया मस्जिद आदि समेत सभी मस्जिदें रोजेदारों से भरी रहीं। वही रोजेदारों ने दुआ मांगी कि हमने जो पूरे रमजान इबादत की है, रोजे रखे हैं, तू उसे अपनी बारगाह में कुबूल फरमां। हमारे देश में अमन और खुशहाली अता कर। हमारे देश को बुरी नजरों से बचा। कौम की तरक्की कर और सभी को ईद की खुशियां अता फरमां। इसी दौरान नमाज पढ़ा रहे पेशमाम द्वारा बताया गया कि ईद के दिन ईदगाह में नमाज 7:30 बजे और 7:45 पर स्टेशन रोड स्थित जामा मस्जिद में होगी।
वही दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा यह पूरी व्यवस्था की गयी थी कि किसी वजह से रोजेदार नमाजियों को कोई दिक्कत न हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *