मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन अंधेरे में डूबा,यात्री रात्रि में भटकते आते हैं नजर।

[object Promise]

मुसाफिरखाना ।।रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 1से 2 पर जाने के लिए आये दिन यात्री लाइट न होने से चोटिल हो रहे है। यही नहीं सूबे के भाजपा सरकार द्वारा आदर्श स्टेशन की मान्यता खत्म करने से पूरा स्टेशन अंधेरे में डूब हुआ है। यात्रियों को लाइट न होने से भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है.

।रेलवे प्रशासन इस पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं अगर इस पर जल्द ही कोई कार्यवाही नहीं हुई तो इस पर कभी भी बड़ी घटना होने की संभावना है।वही क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो आलम खा, सपा नेता राम उदित यादव,तेजप्रताप सिंह,समाजसेवी इकबाल हैदर,कांग्रेसी नेता तहरीर हैदर आदि ने रेलवे मंत्री से जल्द से जल्द मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन को प्रकाश मय में रोशन करने की मांग की है जिससे राहगीरों को रात्रि में कोई दिक्कतो का सामना न करना पड़े।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *