रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नवम्बर को उ.नि. प्रेम प्रकाश मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित क्षेत्र में मौजूद थे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नारा अढ़नपुर में दो भाइयों के मध्य आपसी विवाद है उनमें से एक भाई जिसका नाम राजकुमार है।
अपने भाई जग जीवन को मारने के लिए बांका लेकर घूम रहा है।इस सूचना पर ग्राम नारा अढ़नपुर पहुँच कर समय करीब 19.30 बजे शाम को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया।पूछने पर उसने अपना नाम राजकुमार पुत्र बीपत खटिक बताया तलाशी से एक अदद बांका बरामद हुआ।
Leave a Reply